Yellow Line

Name Transfer Route
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37

येलो लाइन डीएमआरसी की मेट्रो रेल लाइन सेवा है। यह दिल्ली एनसीआर में यात्रियों के लिए तीव्र आवागमन को सुनिश्चित करती है। येलो लाइन में 37 मेट्रो स्टेशन आते है। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली से हरियाणा में हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक जाती है। येलो लाइन का ज्यादातर निर्माण भूमिगत किया गया है। यह दिल्ली के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरती है। इस पूरे लाइन की दूरी 48.8 किलोमीटर (30.3 मील) है।
येलो लाईन में विश्वविधालय से लेकर कश्मीरी गेट तक 4 किलोमीटर (2.5 मील) भूमिगत मेट्रो लाइन का पहला खंड है। इसे कुमागाई-स्केन्स्का-एचसीसी-इटोचू (केएसएचआई-जेवी) के द्वारा निर्माण किया गया था। इस लाइन पर 20 दिसंबर 2004 को आम यात्रियों के लिए परिचालन को शुरू किया गया था। केएसएचआई-जेवी कुमगाई गुमी, स्कांस्का, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और कोच्चू के बीच एक संयुक्त रूप से काम करती है।
यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर तीसरी सबसे लंबी मेट्रो लाइन है। यह डीएमआरसी के मार्ग से बाहरी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और अंत में गुड़गांव से होकर जाती है। येलो लाइन में दिल्ली मेट्रो के लाल, नीले, बैंगनी, गुलाबी और मैजेंटा लाइनों के साथ-साथ पुरानी दिल्ली और भारतीय रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों के साथ इंटरचेंज हैं। येलो लाइन मेट्रो की पहली मेट्रो सुबह 5 बजे की होती है, वहीं आखिरी मेट्रो रात 11 : 21 मिनट पर चलती है।
यह लाइन नई दिल्ली स्टेशन पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ती है। चावरी बाजार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का दूसरा सबसे गहरा स्टेशन है और यह जमीनी स्तर से लगभग 30 मीटर (98 फीट) नीचे स्थित है और इसमें 18 एस्केलेटर (चलती सीढ़ी) हैं।