The Delhi Metro App

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है । ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उसके उपनगरों जैसे गुरुग्राम (गुड़गांव), नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और वल्लभगढ़ में काम करता है। दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे बड़ी और व्यस्त मेट्रो है। ये कोलकाता मेट्रो के बाद दूसरी सबसे पुरानी मेट्रो है।

दिल्ली मेट्रो 11 अलग रंग वाली नियमित लाइनों पर संचालित होती है। दिल्ली मेट्रो का कुल रेल ट्रैक 389 किलोमीटर है जिस पर 285 स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो के स्टेशन अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों ही लेवल पर हैं। ये ब्रॉड गेज और स्टैंडर्ड गेज लाइन पर संचालित होती है। दिल्ली मेट्रो रोज सुबह 5:00 बजे से लेकर देर रात 23:30 बजे के बीच 2,700 से ज्यादा ट्रिप्स का संचालन करती है।

दिल्ली मेट्रो का संचालन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) करता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की स्थापना भारत सरकार और दिल्ली सरकार ने मिलकर मई 1995 में की थी। जबकि इसका निर्माण 1998 में शुरू हुआ था।

दिल्ली मेट्रो का पहला एलिवेटेड स्टेशन रेड लाइन पर (शाहदरा से तीस हजारी) के बीच 24 दिसंबर 2002 को शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। पहला अंडरग्राउंड स्टेशन येलो लाइन पर (विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट) 20 दिसंबर 2004 को शुरू हुआ था।

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क डेवलपमेंट फेज में बंटा हुआ था। पहले फेज में तीन लाइनों पर काम होना था, जो साल 2006 में पूरा हुआ था। जबकि दूसरे फेज का काम साल 2011 में शुरू हुआ था। तीसरे फेज का काम अपने आखिरी चरण में है और इसे साल 2019 के अंत तक पूरा हो जाना है। चौथे फेज के काम को मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण साल 2019 में शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया के पहले मेट्रो रेल और रेल आधारित सिस्टम का सर्टिफिकेट दिया था, जिसने कार्बन क्रेडिट और ग्रीन हाउस गैसों के उत्पादन को कम करने में सफलता हासिल की थी। दिल्ली मेट्रो ने हर साल शहर में 6,30,000 टन कार्बन उत्पादन को कम करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली मेट्रो, दो अन्य मेट्रो यानी कि रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम और नोएडा मेट्रो के साथ इंटरचेंज भी करती है।

  • Route Map

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...

  • Airport Express

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...

  • Feeder Bus

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...

  • Metro Lines

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...

  • Stations

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...

  • Lost & Found

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो, तेज गति से चलने वाला रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Rapid Transit Or Mass Rapid Transit (MRT)) है1...